{"_id":"57e40b524f1c1bcd55a821ff","slug":"blo-and-posted-to-destinations-votable-supervisor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदेय स्थलों के लिए बीएलओ और सुपरवाइजर तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदेय स्थलों के लिए बीएलओ और सुपरवाइजर तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 22 Sep 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ विधानसभा निर्वाचन संबंधी कार्यों के बारे में समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा.अहमद इकबाल ने बताया कि जिले में 14 नए मतदेय स्थल बनाए गए तथा 306 पुराने मतदेय स्थलों के लिए 320 बीएलओ और 44 सुपरवाइजरों की नियुक्ति, तैनाती करते हुए उनका विस्तृत डाटाबेस अपडेट कर दिया गया है।
डीएम ने बताया कि बीएलओ और सुपरवाइजरों को मुख्यालय स्तर पर 28 सितंबर को एक दिनी प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा इसी माह मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर उन्हें मीडिया की उपस्थिति में निर्वाचक नामावली की एक-एक हार्ड कापी और साफ्ट कापी उसी समय उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा प्राप्त शिकायतों का प्रतिदिन निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्यों से संबंधित टोल फ्री नंबर 1950 सुचारु रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि स्वीप कार्यक्रमों के तहत रामलीला समारोह में आम जनता को निर्वाचन के प्रति जागरूक करने की योजना है।
विज्ञापन