फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJP's line draws victory in Banbasa

Champawat News: भाजपा की रेखा ने बनबसा में खीचीं जीत की लकीर

Sun, 26 Jan 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 26 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
BJP's line draws victory in Banbasa
बनबसा (चंपावत)। बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट भाजपा की झोली में गई। भाजपा प्रत्याशी रेखा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी बिजेंद्र कुमार को 75 मतों से मात दी।
विज्ञापन

बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की रेखा देवी को 1603 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस के बिजेंद्र कुमार को 1528, निर्दलीय मिंटू कुमार को 143, निर्दलीय सनी वाल्मीकि को 96 मत मिले। जबकि 29 मत नोटा में गए। वहीं 274 मत निरस्त हुए। एक डाक मतपत्र भी पड़ा।
विज्ञापन

बनबसा नगर पंचायत में तीन महिला और चार पुरुष बने सभासद

बनबसा (चंपावत)। बनबसा नगर पंचायत के सात वार्डों के लिए चार पुरुष और तीन महिला सभासद चुनी गई। वार्ड संख्या एक से मनीषा भट्ट, दो से योगी चंद, तीन से मोहन सिंह, चार से कमल गुप्ता, पांच से काजल रत्नाकर, छह से लक्ष्मी कश्यप और सात से मनोज कुमार ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा भट्ट को 241 और उर्मिला जोशी को 164 मत पड़े, 6 मत नोटा में गए 12 निरस्त हुए। योगी चंद को 282, प्रेम सिंह रावत को 182, उमेद सिंह नेगी को 87, शफी अहमद को 41 मत मिले, 15 निरस्त हुए और एक नोटा को गया। मोहन सिंह को 143, जगदीश चंद को 118, सनी कश्यप को 57 मत पड़े, 13 निरस्त हुए और एक मत नोटा में गया। कमल गुप्ता को 211, पार्वती देवी को 38, दिनेश चंद को 38, आयुष वर्मा को 160 मत मिले, 23 निरस्त और सात नोटा में पड़े।

काजल रत्नाकर को 370, प्रीति को 219 मत पड़े, 61 निरस्त हुए और चार मत नोटा में पड़े। लक्ष्मी कश्यप को 230, देव कुमारी को 156, शिवानी कश्यप को 105 मत पड़े, 53 निरस्त हुए, चार नोटा में पड़े। मनोज कुमार को 280, पवन कुमार को 162, दीपेंद्र चंद को 194 मत पड़े, 39 निरस्त हुए और एक मत नोटा में गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed