फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJP workers burnt the effigy of Congress leader Harak Singh Rawat.

Champawat News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत का पुतला फूंका

Sun, 07 Dec 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 07 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP workers burnt the effigy of Congress leader Harak Singh Rawat.
बनबसा में कांग्रेस नेता का पुतला जलाते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत : भाजपा
चंपावत/टनकपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के सिख समुदाय पर दिए बयान पर कड़ा रोष जताया। पुतला जलाकर कहा कि उनका बयान विकृत मानसिकता वाला है। रविवार को चंपावत के मोटर स्टेशन रोड पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता ने विवादित बयान देकर सिख समुदाय का अपमान किया है। इस दौरान दायित्वधारी श्यामनारायण पांडेय, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास शाह, सुनील पुनेठा नंदन तड़ागी, गौरव पांडेय, हेमंत जोशी, अन्नू अधिकारी, सनी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टनकपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, महामंत्री हरीश कलौनी, कुमुद जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चड्ढा चौराहे पर पुतला जलाया। मंडल अध्यक्ष कुंवर ने कांग्रेस नेता से तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय ने भारतीय जनमानस और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दिया है। प्रदर्शन में पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, नितिन मंगला, नारायण सिंह महर, रीता कलखुड़िया, कोमल गिरी, शैलेंद्र सिंह, नरेंद्र धामी, नील कश्यप, जिपं उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोहाघाट और बनबसा में कांग्रेस नेता का जलाया पुतला

लोहाघाट/बनबसा (चंपावत)। लोहाघाट के मीना बाजार में मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हरक सिंह रावत का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। यहां भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बगौली, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, जिला आईटी संयोजक बलवंत गिरी रहे। बनबसा में मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत का पुतला जलाया गया। प्रदर्शन में नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी, मोनू ठाकुर, दीपक सक्सेना, सुनीता मुरारी, माधवी धामी, बिमला बिष्ट, रुक्मिणी उनियाल, हरीश पांडे, संजय ठाकुर, प्रमोद गुप्ता, केसर सिंह खोलिया, राजू आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed