फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJP won in Champawat but corruption also came to light

Champawat News: चंपावत में भाजपा जीती तो पर भितरघात भी आया सामने

Sun, 26 Jan 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 26 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
BJP won in Champawat but corruption also came to light
चंपावत। चंपावत नगरपालिका का चुनाव भाजपा जीत तो गई है, लेकिन कड़े मुकाबले वाली इस जीत से भाजपा अधिक खुश नहीं है। पार्टी सूत्रों की मानें तो नगरपालिका चुनाव में भाजपा का भितरघात सामने आया है। भाजपा चुनाव से पहले ही कांग्रेस को अपना प्रतिद्वंदी मान रही थी, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा आखिर तक भाजपा को चुनौती देती नजर आईं। वार्ड में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की जीत से पदाधिकारी आश्वस्त हो गए थे कि वह अच्छे मतों से जीतेंगे। पहले दो टेबल की गणना ने भाजपा को बढ़त भी दी, लेकिन इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा प्रत्याशी के मतों का आकड़ा ऊपर नीचे होता रहा। भाजपा प्रत्याशी की करीती जीत ने चुनाव में हुए भितरघात पर भाजपा को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन

चंपावत मुख्यालय की सीट हम जीत तो गए हैं, लेकिन जीत हलक सुखाने वाली है। पार्टी में भितरघात तो हुआ है। इसे लेकर समीक्षा की जाएगी और भविष्य में ऐसा न हो इस पर भी रणनीति बनाई जाएगी। - निर्मल माहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष, चंपावत।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed