फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJP state president Ajay Bhatt

सत्ता में आने पर भाजपा कराएगी भ्रष्टाचार की जांच : भट्ट

Thu, 11 Feb 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट Updated Thu, 11 Feb 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
BJP state president Ajay Bhatt

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस विकास के बजाय हवाबाजी कर लोगों से छलावा कर रही है। बृहस्पतिवार को चंपावत और लोहाघाट में जिलाध्यक्ष हिमेलश कलखुड़िया की अध्यक्षता और महामंत्री रामदत्त जोशी के संचालन में हुई जनचेतना रैली में पहाड़ी में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सीएम पुरानी योजनाओं को धरातल पर उतारने के स्थान पर नई योजनों की पैकेजिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन


शराब, खनन, जमीन को लूट का जरिया बनाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा मौजूदा कांग्रेस सरकार के तमाम भ्रष्टाचारों की जांच कराएगी। सरकार को उखाड़ फेंक उत्तराखंड का अस्तित्व बचाने के साथ ही भट्ट ने मिशन-2017 के लिए कमर कसने का कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष केदार दत्त जोशी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने भी विचार रखे। इस दौरान विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, कैलाश गहतोड़ी, केसी पुनेठा, बीना महराना, हयात सिंह माहरा, शिवराज कठायत, गोविंद सामंत, मुकेश महराना, हरीश पांडेय, प्रकाश तिवारी, मोहन सिंह अधिकारी, कैलाश अधिकारी, एलएम पांडेय, सुभाष बगौली, टीकाराम जोशी, गुणानंद थ्वाल, मणिप्रभा तिवारी आदि थे।
विज्ञापन


लोहाघाट में मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी की अध्यक्षता तथा कैलाश पांडेय के संचालन में हुई सभा में सीएम हरीश रावत की नीति और नीयत पर हमला बोलते हुए कहा कि सूबे में मां-बहिनों की इज्जत-आबरू सुरक्षित नहीं हैं। मुख्यमंत्री स्वयं पांच सितारा होटलों में जायकेदार व्यंजनों को लुत्फ उठाते हैं, मगर दूसरों को वे मडुवे की रोटी खाने की सलाह देते हैं। केसी पुनेठा, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, नवीन बोहरा ने विचार रखे। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने श्री भट्ट के स्वागत में उमड़े जन सैलाब के लिए आभार जताया। मंडल अध्यक्ष ने अपनी ओर से कार्यकर्ताओं के साथ श्री भट्ट को 25 किलो वजन की फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रमुख निर्मल माहरा, नरेश करायत, मुकेश कुमार, विनोद ढेक, श्याम ढेक, देवेंद्र बोहरा, मोहित पाठक, राजू अधिकारी, हरीश मथेला, लता वर्मा, सुषमा फर्त्याल, गीता ओली, रेनू गड़कोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष पांडेय की हुई फिर वापसी

जन चेतना रैली में भाजपा से निष्कासित पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय की पार्टी मेें फिर वापसी हुई है। उन्हें 2013 में नगर पालिका चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित करने का एलान किया था। बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में उन्हें पार्टी में शामिल किया गया। इसके अलावा चंपावत में सभासद दीपक तड़ागी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सनी वर्मा, व्यापारी निर्मल अधिकारी ने भाजपा का दामन थामा। अध्यक्ष ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। लोहाघाट में भी ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष एलएम जोशी, जगदीश विश्वकर्मा, नीरज पाटनी, उमेश विश्वकर्मा, नरेश कुमार, प्रकाश टम्टा, किशोर कुमार सहित 24 लोग भाजपा में शामिल हुए।


बाइक-रैली से हुआ स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पहली बार लोहाघाट आगमन पर सात किमी दूर मानेश्वर से कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक और कार रैली के जरिए उनके काफिले को लाया गया। उसके बाद उन्होंने नगर भ्रमण किया। जहां जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ श्री भट्ट ने जन संपर्क कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed