फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJP Mahila Morcha State President's press conference

2017 चुनाव में महिलाओं की भागीदारी होगी सुनिश्चित

Thu, 25 Feb 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Thu, 25 Feb 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल ने कहा 2017 के विधानसभा चुनाव में 20 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। चार मार्च तक प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने सीएम हरीश रावत को कोरी घोषणाओं वाला बताते हुए सरकार को विफल करार दिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यहां लोनिवि विश्राम गृह में पत्रकारों से वार्ता में भाजपा नेत्री सहगल ने कहा जल्द ही महिला मोर्चा का मजबूत संगठनात्मक ढांचा खड़ा किया जाएगा। समर्पित और निष्ठावान महिला कार्यकत्रियों को संगठन में जिम्मेदारी सौंप कर मिशन 2017 की रणनीति तय की जाएगी। एक सवाल के जवाब में सहगल ने कहा संवासिनी प्रकरण में सरकार ने कार्रवाई में लीपापोती कर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन


सीएम तमाम घोषणाएं कर रहे हैं, लेकिन इन्हें धरातल पर नहीं उतारा जा रहा है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री बीना महराना, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, हेमा जोशी, पुष्पा पांडेय, तारा बोहरा, कलावती कापड़ी, लीला मंगला, पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश वर्मा, अनिकेत महराना आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed