{"_id":"57bb30034f1c1b9663d4fe74","slug":"bjp-leaders-strove","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि विश्राम गृह में भिड़े भाजपा युवा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि विश्राम गृह में भिड़े भाजपा युवा कार्यकर्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेताओं में मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा की पर्दाफाश रैली के खत्म होने के बाद लोनिवि के विश्राम गृह में भाजपा के दो नेताओं के बीच झगड़ा हो गया। उन्होंने लोनिवि विश्राम गृह में भी तोड़फोड़ की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह में हुई टूटफूट की मरम्मत करा मामला शांत कराया। इस कारण मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
बताया जाता है कि रविवार को पर्दाफाश रैली में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट आदि नेताओं के लोनिवि विश्राम गृह से रवाना होने के बाद पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसे वहां मौजूद अन्य नेताओं ने जैसे-तैसे निपटा दिया, लेकिन शाम को युवा कार्यकर्ताओं की दावत में हुए विवाद पर एक कार्यकर्ता की जमकर पिटाई की गई। विश्राम गृह के दरवाजे में लगे शीशे भी तोड़ डाले। वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला पुलिस तक नहीं पहुंचने दिया। सोमवार सुबह विश्राम गृह में शीशे का नया दरवाजा लगा दिया गया है।
विज्ञापन