{"_id":"5ffdd8538ebc3e30cf583890","slug":"bjp-in-tanakpur-tanakpur-news-hld410914088","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के साथ भ्रष्टाचार, घोटाले, दंगों और वंशवाद की राजनीति का भी हुआ सफाया: भगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के साथ भ्रष्टाचार, घोटाले, दंगों और वंशवाद की राजनीति का भी हुआ सफाया: भगत
विज्ञापन
भाजपा के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और उपस्थित कार्य?
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कहा कि वंशवाद और वोटों के तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस ने सालों तक देश में राज कर जनता को दर्द के सिवाय कुछ नहीं दिया। आज जनता ने कांग्रेस को हाशिये पर लाकर खड़ा कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष भगत के टनकपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। किरोड़ा पुल से विधायक कैलाश गहतोड़ी की अगुवाई में बाइक रैली और छोलिया नृत्य के साथ प्रदेश अध्यक्ष को कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। मिलन वाटिका में भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा ऐसा राजनीतिक और लोकतांत्रिक दल है जहां हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कांग्रेस राज में जमकर भ्रष्टाचार, घोटाले और कई जगह दंगे हुए। भाजपा राज में हमारा देश भ्रष्टाचार, घोटाला और दंगामुक्त देश बन गया है। उत्तराखंड राज्य की स्थापना, विशेष राज्य का दर्जा और 12 हजार करोड़ की लागत से चारधामों को जोड़ने के लिए बारहमासी सड़क का निर्माण भाजपा की ही देन है। राज्य में हर घर से एक सैनिक देश की सेवा कर रहा। प्रदेश सरकार ने देश के इन रक्षकों की शहादत पर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राम मंदिर निर्माण में देश के हर नागरिक के योगदान के लिए सामर्थ्य के अनुसार सहयोग राशि जुटाने को कहा। जिला महामंत्री दीपक रजवार ने संचालन किया। कार्यक्रम के क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी, जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, जिला प्रभारी पुष्कर काला आदि ने भी संबोधित किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे
टनकपुर। कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में आए बंशीधर भगत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। उन्होंने तुलसीराम चौराहे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला भी फूंका। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर अभद्र टिप्पणी कर नारी शक्ति का अपमान किया है, जिसे देवभूमि की जनता माफ नहीं करेगी। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश राम, देवेंद्र सिंह, सभासद अमित भट्ट, नीरज मिश्रा, इंद्रदेव विश्वकर्मा, आसिफ खान, नवीन पांडेय, सिम्मा अंसारी, सौरभ गिरी आदि थे। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के काले झंडे दिखाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने चुटकी ली। कहा कि आज कांग्रेस की ऐसी हालत हो गई है कि विधायक का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा कांग्रेस का नेता पांच लोगों को साथ में लेकर झंडे हिला रहा है।

टनकपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।- फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन