फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJP in Banbasa

प्रदेश में अगली सरकार भी भाजपा की होगी: भगत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
BJP in Banbasa
बनबसा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश को विकास की ओर बढ़ाने में सरकार बेहतर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि 60 सीटों के साथ प्रदेश में अगली सरकार भी भाजपा की ही बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ सरकार, संगठन और जनता के बीच सेतु की तरह काम करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत बृहस्पतिवार शाम रात्रि प्रवास के लिए बनबसा पहुंचे। इससे पहले वह भाजपा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हेमंत प्रसाद की बहन की शादी में शामिल हुए और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। एनएचपीसी विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक में भगत ने कहा कि राज्य के विकास के साथ ही सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के लिए भी अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले वह प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात करेंगे। पार्टी के हर सिपाही को सम्मान दिया जाएगा। बैठक में पार्टी की प्रदेश मंत्री किरन देवी, जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, महामंत्री दीपक रजवार, टनकपुर मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, बनबसा मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, शिवराज सिंह कठायत, सुभाष थपलियाल, संजय जोशी, हेमा जोशी, शंकर लाल वर्मा, देवेंद्र ठाकुर, गुमान सिंह, प्रकाश गोस्वामी, पवन मेहरा, हरीश पांडेय, उमेश भट्ट, मुनीर खान आदि थे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत आज लोहाघाट में
चंपावत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत शुक्रवार को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। एडीएम टीएस मर्तोलिया ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 20 नवंबर को नौ बजे बनबसा से प्रस्थान कर 11 बजे लोहाघाट पहुंचेंगे। जहां विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की पुत्री के विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद हल्द्वानी को प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed