फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bike rider saved from being swept away in the boom of Kiroda drain

Champawat News: किरोड़ा नाले के उफान में बाइक सवार को बहने से बचाया

Fri, 28 Jul 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 28 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bike rider saved from being swept away in the boom of Kiroda drain
किरोड़ा नाले के उफान में बाइक सवार को बहनेे से बचाते साहसी युवक। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। बृहस्पतिवार को अचानक उफान पर आए किरोड़ा नाले में एक बाइक सवार व्यक्ति बहने से बच गया। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बाइक सवार को नाले में बहने से बचा लिया।
विज्ञापन

बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को क्षेत्र से लगे पहाड़ी इलाके में हुई मूसलाधार बारिश से शाम करीब पांच बजे अचानक किरोड़ा नाला उफान पर आ गया था। इससे देर शाम तक पूर्णागिरि धाम मार्ग पर यातायात ठप रहा और यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इस दौरान गैंड़ाखाली से लौट रहे छीनीगोठ निवासी बाइक सवार ईश्वरी दत्त जोशी ने उफनाए नाले को पार करने का प्रयास किया लेकिन नाले के तेज प्रवाह में उसकी बाइक बीच नाले में अनियंत्रित होकर बहने लगी। बाइक को बहता देख नाले के टनकपुर छोर पर मौजूद गांव के तैराक युवक उसे बचाने दौड़ पड़े और किसी तरह बाइक और ईश्वरी दत्त को बहने से बचा लिया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed