फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bhalo Bhalo Janam Leo Shyam Radhika, Bhalo Janam Leo ..

भलो भलो जनम लियो श्याम राधिका, भलो जनम लियो मथुरा में...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Bhalo Bhalo Janam Leo Shyam Radhika, Bhalo Janam Leo ..
चंपावत मोटर स्टेशन में खड़ी होली में झूमते-गाते होल्यार। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट । जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों के साथ ही पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में बैठकी और खड़ी होलियों की जबरदस्त धूम मची हुई है। होली के गीतों में होल्यार काफी रमे हुए हैं। छतार में होली समिति की पहल पर होली मैदान में खड़ी होली गायन के साथ ही महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

कुलेठी में भगवती प्रसाद पुनेठा के नेतृत्व में खड़ी होली गायन किया जा रहा है। मादली, त्यारकूड़ा, सिमल्टा, चौकी, फुलारागांव, खर्ककार्की, सेलाखोला, ढकना, देवलनाद, मटेला, कोयाटी, ओखलढूंगा, सिप्टी आदि स्थानों में खड़ी होली गायन की धूम मची हुई है। नेपाल सीमा से लगे मडलक, रौंसाल, मड़, सैलपेडू, रायनगर चौड़ी, बाराकोट, नौमाना, बर्दाखान, खेतीखान, पाटी, देवीधुरा, रीठासाहिब आदि स्थानों में खड़ी होली हुई। होल्यारों ने अच्छा हां रे गिरधर राज भयो कंसासुर को मथुरा उड़ी गै धूम.. भलो भलो जनम लियो श्याम राधिका, भलो जनम लियो मथुरा में, ओ देवकी के लाल कोई कहे यशोदा के..आदि होली का गायन किया। रायनगर चौड़ी में ऐसी चातुर नार श्रवण मारो छ, आदर्श कलौनी में लुटे शहर बसाय पिया तुम क्यों ना मिले रघुनंदन से, भई-भई धरम की जीत आदि होली का गायन किया गया। ठांटा गांव में होल्यारों ने कैलाश को वाश महातम, अमर गया शिव शंकर के आदि होली गा रहे हैं। बैठकी होलियों में भी महिला पुरुष होल्यार रंग जमा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इमरजेंसी के लिए सभी इंतजामात का दावा
चंपावत। होली पर्व में हुड़दंगियों से निपटने के पुलिस की ओर से भरपूर इंतजाम है। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि हुड़दंगियों से निपटने के लिए सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इधर जिला अस्पताल में सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर, पैरा मेडिकल सहित तमाम स्टाफ मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed