फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bhagwat Katha started with Kalash Yatra

Champawat News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा

Tue, 12 Mar 2024 10:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 12 Mar 2024 10:00 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha started with Kalash Yatra
टनकपुर(चंपावत)। नगर के प्रमुख मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। इससे माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

सोमवार को महिलाओं ने शारदा का पवित्र जल लेकर नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली। मंदिर के पुजारी रामनारायण दास ने बताया कि कथा 19 मार्च तक चलेगी। कथा का वाचन व्यास देव नीरज चंद्र त्रिपाठी करेंगे। समापन मौके पर हवन यज्ञ के साथ प्रसाद वितरित किया जाएगा। कलश यात्रा में सीताराम मंदिर के पुजारी राजेश पांडे, संकट मोचन मंदिर के पुजारी कमलेश पांडे, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी पांडे, बिहारी लाल आदि मौजूद रहे। संवाद


स्वांला में भागवत कथा के आयोजन में उमड़ रही भीड़
चंपावत। स्वांला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने भक्तों में भीड़ उमड़ रही है। हर दिन दोपहर एक बजे से पांच बजे तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवर को कथावाचक आचार्य तारा दत्त जोशी ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व की जानकारी दी। प्रधान ममता भट्ट ने बताया कि पहली बार गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य हेम चंद्र भट्ट, पूर्व ग्राम प्रधान ईश्वरी दत्त भट्ट, रेखा भट्ट, बबीता भट्ट, गीता भट्ट, सरस्वती देवी, शांति देवी, तुलसी दत्त, नित्यानंद, जोगा दत्त, गोपाल दत्त आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed