{"_id":"5ad2306d4f1c1b82028b4797","slug":"benefits-of-the-schemes-that-reached-the-last-poor-person-of-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के अंतिम गरीब व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के अंतिम गरीब व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में आंबेडकर के चित्र पर मार्ल्यापण करती राज्य मंत्री रेखा आर्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि विभाग सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय पंचायत, किसान, आयुष, उज्जवला व आजीविका दिवस के माध्यम से योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम, गरीब व्यक्ति तक पहुंचाएं। कहा कि तभी प्रधानमंत्री का सपना साकार होगा।
विकास भवन परिसर में ग्राम स्वराज पखवाड़े पर आयोजित सामाजिक न्याय दिवस पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य गांव के अंतिम, समाज से कटे व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाकर उसे समाज की मुख्यधारा में लाकर खड़ा करना है। उन्होंने बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक समरसता एवं न्याय के लिए लंबा संघर्ष किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी ने भी विचार रखे। समारोह में जिलाधिकारी डॉ.अहमद इकबाल, पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल, सीडीओ एसएस बिष्ट, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, डीडीओ आरसी तिवारी, सीईओ आरसी पुरोहित आदि मौजूद थे।
विभिन्न योजनाओं के एफडी, चेक भी बांटे गए
चंपावत। ग्राम स्वराज अभियान के प्रथम दिन सामाजिक समरसता एवं न्याय दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। जिसमें गौरा देवी कन्या धन के तहत 27 बालिकाओं को 13.50 लाख, अनुसूचित जाति के 10 व्यक्तियों को शादी अनुदान के रूप में पांच लाख, अनुसूचित जाति के छह व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए 1.56 लाख, नंदागौरा कन्याधन योजना में 15 महिलाओं को 75 हजार, दीन दयाल उपाध्याय कृषि ऋण योजना में 10 व्यक्तियों को 8.25 लाख तथा ग्राम्य विकास विभाग की ओर से पांच महिला समूहों को 75 हजार की एफडी चेक वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हुनर योजना में 25 युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।