{"_id":"60539b598ebc3ee64d5ddf69","slug":"belt-distributed-to-karate-players-based-on-performance-champawat-news-hld4186970191","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन के आधार पर कराटे खिलाडिय़ों को वितरित की गई बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन के आधार पर कराटे खिलाडिय़ों को वितरित की गई बेल्ट
विज्ञापन
लोहाघाट में कराटे खिलाड़ियों को बेल्ट और प्रमाणपत्र वितरित करते आईटीबीपी के कमांडेंट।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। सोबोकान तानाका सितोरिया कराटे डो एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कराटे खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर बेल्ट वितरित किए गए। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन कर दर्शकों को हैरत में डाल दिया।
युवा भवन में एसोसिएशन के उत्तराखंड चीफ लक्ष्मण सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी के कमांडेंट बसंत कुमार नोगल ने किया। उन्होंने ने क्षेत्र के बच्चों को कराटे के जरिये आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए आयोजकों की सराहना की। कराटे कोच दीपक अधिकारी के संचालन में हुए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में छह-छह खिलाड़ियों को ब्राउन थर्ड, प्रपल बेल्ट, 14 खिलाड़ियों को ग्रीन बेल्ट और सात खिलाड़ियों को ऑरेंज बेल्ट के साथ प्रमाणपत्र प्रदान गए।
इस दौरान कराटे खिलाड़ियों ने फाइट, काता, किक, सेल्फ डिफेंस का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। कराटे कोच दीपक अधिकारी ने बताया कि कराटे बेल्ट के लिए हर साल परीक्षा का आयोजन की जाती है। जिसमें लिखित और शारीरिक प्रदर्शन के बाद खिलाड़ी को परीक्षा पास करनी होती है। इस मौके पर साक्षी बिष्ट, प्राची ओली, सांची मुरारी, गीतांजलि मुरारी आदि कराटे खिलाड़ी और अभिभावक मौजूद रहे।