फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Began investigating infant deaths

शिशु की मौत के मामले की जांच शुरू

Wed, 13 Jan 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Wed, 13 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन

छह जनवरी को पीपीपी मोड संचालित अस्पताल में चिकित्सा कर्मियों की लापरवाही के चलते बसान की हेमा बोरा पत्नी मोहन सिंह के गर्भस्थ शिशु की मौत की जांच बुधवार को सीएमओ डा.विनोद टोलिया की ओर से गठित जांच समिति ने की। एसीएमओ डा.रश्मि पंत के नेतृत्व में सर्जन डा.आरपी खंडूरी ने महिला चिकित्सक डा.सुपर्णा, यूनिट हेड डा.रवि सिन्हा से पूछताछ करने के साथ ही सभी आवश्यक प्रपत्र अपने कब्जे में लिए हैं।

विज्ञापन


जांच दल ने महिला के पति मोहन सिंह को बुधवार को जांच की जानकारी दी, जिस कारण वे अपना बयान दर्ज नहीं करा पाए। दल ने बताया कि मोहन सिंह 15 जनवरी को अपना बयान दर्ज करेंगे। बता दें कि अस्पताल में पीपीपी मोड के तहत गत वर्ष 27 अप्रैल को मीनाबाजार के राजेश कुमार की पत्नी ममता के गर्भ से मरा बच्चा पैदा हुआ, जबकि डॉक्टरों ने अंतिम समय तक बच्चे को स्वस्थ बताया था।
विज्ञापन


इस घटना के बाद हुए बवाल से निपटने के लिए  तत्कालीन सीएमओ ने भी डा.पंत के नेतृत्व में इसी प्रकार की जांच समिति का गठन किया गया था, जिसके द्वारा बाकायदा जांच की गई थी, लेकिन जांच में क्या पाया गया, किसकी लापरवाही से गर्भस्थ शिशु की मौत हुई, इसके लिए कौन जिम्मेदार था, इन बातों का अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed