फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bees attack student returning from tuition in tanakpur

Tanakpur News: ट्यूशन से लौट रही छात्रा पर मधुमक्खियों ने किया हमला, सिर में डंक मारने से बिगड़ी हालत, भर्ती

Tue, 12 Nov 2024 06:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, टनकपुर
अमर उजाला नेटवर्क, टनकपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Nov 2024 06:59 PM IST
सार

बैराज मार्ग पर मधुमक्खियों के हमलावर होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दूसरे दिन भी एक छात्रा को ट्यूशन से लौटते समय डंक मार कर घायल कर दिया। हालत बिगड़ने पर उसे उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

विज्ञापन
Bees attack student returning from tuition in tanakpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

टनकपुर के बैराज मार्ग पर मधुमक्खियों के हमलावर होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दूसरे दिन भी एक छात्रा को ट्यूशन से लौटते समय डंक मार कर घायल कर दिया। हालत बिगड़ने पर उसे उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

दीपावली के कुछ दिन पहले से ही क्षेत्र में जगह-जगह मधुमक्खियों के हमलावर होने के मामले सामने आ रहे हैं। एसडीएम आकाश जोशी ने वन विभाग को उचित कदम उठाने के पूर्व में निर्देश दिए थे। विभाग की टीम ने कुछ स्थानों का जायजा लिया था। इधर, ताजा मामले में मंगलवार की सुबह ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट समय ग्राम थपलियालखेड़ा निवासी कुमारी निशा (14) पुत्री प्रकाश सिंह को बैराज मार्ग पर हमलावर मधुमक्खियों ने डंक करा दिए। सिर में डंक मारने से छात्रा की हालत बिगड़ गई। उसे तत्काल उप जिला अस्पताल में लाया गया। जहां डाॅ. मानवेंद्र शुक्ला ने प्राथमिक इलाज किया। छात्रा ने बताया कि वह नगर के विवेकानंद इंका में कक्षा 9 वीं की छात्रा है। रोज की भांति वह ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अकेले घर लौट रही थी, कि अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन

हमलावर मधुमक्खियों के छत्तों का निस्तारण करने का पहले भी वन विभाग कड़े निर्देश दे दिए हैं। हमलावर मधुमक्खियों के छत्तों को चिह्नित कर हटाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

- आकाश जोशी, एसडीएम, टनकपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed