फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Beed students boycott classrooms

बीएड छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर तालाबंदी की 

Mon, 19 Jun 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 19 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Beed students boycott classrooms
कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शन करते बीएड के छात्र - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पीजी कॉलेज में संचालित स्व वित्तपोषित बीएड को राज्य वित्तपोषित करने की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं मुखर हो गई हैं। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने बीएड कक्षाओं का बहिष्कार कर तालाबंदी की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बीएड विभाग को राज्य पोषित नहीं किया तो वह क्रमिक अनशन और आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। 

सोमवार को बीएड विभाग के समस्त छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से कक्षाओं का बहिष्कार शुरू कर दिया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, बीएड के छात्र गोविंद प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में छात्र-छात्राओं ने कहा कि पिछले नौ सालों से बीएड विभाग को स्व वित्तपोषित से राज्यवित्त पोषित करने की मांग की जाती रही है लेकिन किसी भी सरकार ने उनकी नहीं सुनी है, जबकि प्रदेश में दो निजी बीएड महाविद्यालयों को राज्य पोषित कर दिया गया है। कॉलेज में स्ववित्त पोषित बीएड होने से छात्रों को दो साल में 70 हजार रुपये शुल्क, अन्य खर्चों को वहन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जबकि जिन विद्यालयों में बीएड राज्यपोषित है वहां दो वर्षों में मात्र 12 हजार रुपये शुल्क पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय से यहां भी स्व वित्तपोषित बीएड को राज्य वित्तपोषित नहीं किया गया तो समस्त छात्र-छात्राओं को आंदोलन, क्रमिक अनशन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए बीएड विभाग की कक्षाओं में तालाबंदी की। तालाबंदी करने वालों में कमल जोशी, गंगा आर्या, सुमन बोहरा, यमुना लसपाल, लता वर्मा, त्रिभुवन राणा, गौरव जोशी, हरीश द्विवेदी, सौरभ वर्मा, संजय नाथ, संजय गोबाड़ी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed