फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   became gram pradhan with the help of High school's fake certificate

हाईस्कूल के फर्जी प्रमाणपत्र से बन गए प्रधान!

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
became gram pradhan with the help of High school's fake certificate
चंपावत। जिले के लोहाघाट ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के हाईस्कूल के प्रमाणपत्र पर गंभीर सवाल उठे हैं। ये चुनाव अक्तूबर 2019 में हुए थे। हाईस्कूल का प्रमाणपत्र फर्जी होने का खुलासा उनके प्रतिद्वंद्वी ने सूचना के अधिकारी (आरटीआई) से मांगी जानकारी से किया है। डीएम को भेजे पत्र में प्रधान को निष्कासित करने की मांग की है। उन्होंने एसडीएम की अदालत में भी वाद दायर किया है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष हुए पंचायत चुनाव में पहली बार अनारक्षित सीट के प्रत्याशियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल रखी गई थी। मडलक पांडेय के प्रधान के लिए हुए इस चुनाव में भुवन चंद्र भट्ट एक वोट से जीते थे। तब भट्ट ने नामांकन पत्र में 1998 में बलिया जिले के कर्ण छपरा के नरहरि बाबा इंटर कॉलेज से हाईस्कूल करने का प्रमाणपत्र लगाया था। उनके प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मी दत्त पांडेय का दावा है कि उन्होंने नामांकन के दौरान भी बलिया जिले से 1998 में हाईस्कूल पास के भुवन चंद्र भट्ट के प्रमाणपत्र को चुनौती दी थी, जिसे निर्वाचन अधिकारी ने नहीं माना। शिकायतकर्ता लक्ष्मी दत्त का कहना है कि उन्होंने आरटीआई के तहत जानकारी मांगी। आरटीआई के तहत प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने सूचना दी कि वर्ष 1998 में उनके कॉलेज से भुवन चंद्र भट्ट नाम के किसी विद्यार्थी ने पढ़ाई नहीं की। इस सूचना के बाद शिकायतकर्ता ने डीएम को पत्र भेज जालसाजी का आरोप लगा प्रधान पद से निष्कासित कर अन्य विधिक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हाईस्कूल के फर्जी प्रमाणपत्र के आरोप राजनीतिक प्रतिशोधवश लगाए जा रहे हैं। उन्होंने नामांकन पत्र के वक्त सही प्रमाणपत्र लगाए और उनकी पात्रता पूरी तरह ठीक है। - भुवन चंद्र भट्ट, ग्राम प्रधान, मडलक पांडेय।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रमाणपत्र फर्जी साबित हुआ, तो जाएगी कुर्सी
हाईस्कूल का प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर ग्राम प्रधान की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगा। पंचस्थानी के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रावत का कहना है कि ऐसी सूरत में विजेता प्रत्याशी को अयोग्य घोषित करते हुए कुर्सी से हटाए जाने का नियम है। साथ ही दूसरे नंबर पर आए पात्र उम्मीदवार को विजेता मान लिया जाएगा।
इस मामले का उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से परीक्षण कराया जाएगा। गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र नारायण पांडेय, डीएम।

मडलक पांडेय ग्राम पंचायत के प्रधान चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे लक्ष्मी दत्त पांडेय की ओर से उनकी अदालत में वाद दायर किया गया है। मामले की सुनवाई चल रही है। - आरसी गौतम, उप जिला मजिस्ट्रेट, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed