फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BD Kalouni became PTA president and Bhandari became SMC president

Champawat News: बीडी कलौनी पीटीए अध्यक्ष और भंडारी बने एसएमसी अध्यक्ष

Sat, 21 Jun 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 21 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
BD Kalouni became PTA president and Bhandari became SMC president
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज पुलहिंडोला में शिक्षक अभिभावक संघ और विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। इस दौरान कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। प्रधानाचार्य गंगेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंंशीधर कलौनी को पीटीए अध्यक्ष और रूप सिंह भंडारी को एसएमसी अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

शिक्षक नवीन राम ने गत वर्ष का आय-व्यय लेखा प्रस्तुत किया। शिक्षक पीजे सिंह ने बोर्ड परीक्षा प्रगति आख्या, भास्कर पंत ने गृह परीक्षा प्रगति आख्या और खेल व योग शिक्षक ने खेल प्रगति आख्या प्रस्तुत की। पीटीए अध्यक्ष कलौनी ने घोषणा की कि प्रत्येक वर्ष बोर्ड परीक्षा और पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले एक-एक एलटी शिक्षक और प्रवक्ता को पीटीए की ओर से सम्मानित किया जाएगा। वहां दिनेश जोशी, शोभा पांडेय, हरीश मिश्र, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, हिमानी बिष्ट मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed