फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Barakot's Ladidhura festival begins with grand Kalash Yatra

Champawat News: भव्य कलश यात्रा के साथ बाराकोट का लड़ीधूरा महोत्सव शुरू

Sat, 12 Oct 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 12 Oct 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Barakot's Ladidhura festival begins with grand Kalash Yatra
बाराकोट के प्रसिद्ध लड़ीधुरा महोत्सव के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा में शामिल लोग। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के प्रसिद्ध छह दिनी लड़ीधूरा महोत्सव का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया है। इस दौरान कई स्थानों से आईं सैकड़ों महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं।
विज्ञापन


रामलीला मंच में पंडित खिलानंद जोशी ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। मुख्य यजमान कृष्णा अधिकारी, ममता अधिकारी, पूजा सामंत और योगेश सामंत रहे। लड़ीधुरा शैक्षिक और सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी के दिशा निर्देशन में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों के साथ रामलीला मंच से लड़ीधुरा मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली। यहां पर महोत्सव समिति के सदस्यों ने पूजा-अर्चना की। कलश यात्रा के साथ कुमाऊं के प्रसिद्ध भीमराम एंड पार्टी छलिया नर्तक अपने करतब दिखाते चल रहे थे।
विज्ञापन

अध्यक्ष जोशी ने बताया कि छह दिनी महोत्सव में 17 अक्तूबर को मुख्य मेला आयोजित होगा। इस दिन बाराकोट और काकड़ ग्राम सभा से मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्राएं निकलेंगी। जोशी ने बताया कि महोत्सव में उत्तराखंड के साथ पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल से सांस्कृतिक दल प्रस्तुति देंगे। संचालन प्रदीप सिंह ढेक ने किया। इस मौके पर मुख्य पुरोहित सतीश पांडेय, लोकमान सिंह अधिकारी, नवीन चंद्र जोशी, राजू अधिकारी, नंदा बल्लभ बगौली, किशोर जोशी, दुर्गेश जोशी, योगेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed