{"_id":"669d48422383e750260aa7b1","slug":"bantanagad-and-kirora-blocked-the-road-for-seven-hours-on-purnagiri-route-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-103823-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पूर्णागिरि मार्ग पर सात घंटे बांटनागाड़ और किरोड़ा ने रोकी राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पूर्णागिरि मार्ग पर सात घंटे बांटनागाड़ और किरोड़ा ने रोकी राह
Sun, 21 Jul 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में मलबा हटाती प्रशासन की जेसीबी। संवाद
टनकपुर(चंपावत)। भारी बारिश से पूर्णागिरि मार्ग पर किरोड़ा नाला और बाटनागाड़ भी उफान पर आया। दोनों नालों से सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक यातायात बंद रहा। इससे उचौलीगोठ, थ्वालखेड़ा और पूर्णागिरि धाम क्षेत्र के लोगों और श्रद्धालुओं का सड़क संपर्क टूटा रहा। इससे क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
लोनिवि के अनुसार बाटनागाड़ में शनिवार रात से ही मलबा आने लगा था। सुबह छह बजे से पूरी तरह मार्ग बंद हो गया। लोनिवि जेई प्रकाश सिंह ने बताया कि सुबह के समय मां पूर्णागिरि के श्रद्धालुओं का एक वाहन दूसरे छोर पर अटक गया था। जिला आपदा केंद्र की सूचना पर एसडीआरएफ ने श्रद्धालुओं को निकाला। इस बीच दोपहर एक बजे जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया। इधर, किरोड़़ा नाले से भी मार्ग पर सुबह छह से दोपहर करीब एक बजे तक यातायात ठप रहा। लोनिवि ने बताया कि ठूलीगाड़ से आगे मार्ग खुला रहा। प्रशासन की ओर से बाटनागाड़ में एक जेसीबी के साथ सड़क खोलने के लिए 24 घंटे टीम तैनात की है। जुलाई में ही अब तक बाटनागाड़ में कई बार मलबा आने से घंटों मार्ग बंद हो चुका है।