फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Banned drugs and Indo-Nepal cash recovered from bag seller shop in banbasa

बनबसा में बड़ी कार्रवाई: बैग विक्रेता की दुकान से प्रतिबंधित नशीली दवाएं और भारत-नेपाल की नकदी बरामद

Wed, 09 Sep 2026 04:03 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: Heera Updated Wed, 09 Sep 2026 04:03 PM IST
सार

बनबसा में एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मीनाबाजार में बैग बिक्री व रिपेयर की दुकान पर छापामार कार्रवाई की। आरोपी बंटी सिंह के पास से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और भारत-नेपाल की नकदी बरामद हुई। 

विज्ञापन
Banned drugs and Indo-Nepal cash recovered from bag seller shop in banbasa
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बनबसा में एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बैग विक्रेता और रिपेयर की दुकान से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाईयां और भारत, नेपाल की नकदी बरामद की है। मंगलवार देर शाम एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट और बनबसा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सटीक कार्रवाई कर बनबसा के मीनाबाजार क्षेत्र में बैग बिक्री और रिपेयरिंग करने वाले बंटी सिंह मूल निवासी यूपी के इस्लामनगर बदायूं, हाल निवासी फागपुर की दुकान पर छापामार कार्रवाई की। दुकान की तलाशी में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद हुई।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/ 20/ 27 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में उसने पीलीभीत और बरेली से नशीली दवा खरीद मंहगे दामों में नेपाल में बेचना बताया है।
विज्ञापन


पुलिस और एसओजी टीम आरोपी के नशे से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी पता करने में जुटी है। एसओजी और पुलिस टीम ने उक्त आरोपी की दुकान से नशे में काम आने वाली 10 शीशी सिरप, 126 टैबलेट, 1490 कैप्सूल के अलावा 9060 रुपये की भारतीय मुद्रा और 30700 रुपये की नेपाली मुद्रा बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed