{"_id":"5d3746f08ebc3e6c98749163","slug":"bank-champawat-news-hld3500720104","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिंगराड़ा में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिंगराड़ा में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलो
विज्ञापन
भिंगराड़ा में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करतें ग्रामीण।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) की शाखा खोलने की मांग को लेकर भिंगराड़ा के लोगों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में समुचित बैंकिंग सेवा नहीं मिलने से अनेक तरह की दिक्कतों की बात कही। उन्होंने बैंक की शाखा नहीं खोले जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
लधिया घाटी के रीठा साहिब में पंजाब एंड सिंध बैंक और भिंगराड़ा में नैनीताल बैंक लिमिटेड की शाखा है जो लधिया घाटी क्षेत्र की कृषि पर निर्भर रहने वाली आबादी के लिए नाकाफी है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक की चंपावत जिले में आठ शाखाएं हैं लेकिन लधिया घाटी में एक भी शाखा नहीं होने से किसानों को कृषि संबंधी कर्ज और अन्य कई कार्यों के लिए 40 किमी दूर पाटी मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
इसमें समय और धन की बर्बादी होती है। ग्रामीणों ने बैंक की शाखा की वर्षों पुरानी मांग को पूरा नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में नित्यानंद भट्ट, हरीश गिरि, शिवराज सिंह, प्रकाश भट्ट, रमेश भट्ट, चंद्रशेखर जोशी, भास्कर भट्ट, सूरज सिंह, लोकमणि भट्ट, महेश भट्ट आदि किसान शामिल थे।