{"_id":"837f7c407f4ade4be6598c546f002f21","slug":"banbasa-teams-embarked-kathmandu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनबसा से काठमांडू रवाना हुईं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनबसा से काठमांडू रवाना हुईं टीमें
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Mon, 27 Apr 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में आए भूकंप में भारतीय नागरिकों को लेने रेस्क्यू टीम (राहत दल) के साथ यहां से प्रशासन का एक दल सोमवार अपरान्ह काठमांडू रवाना हो गया है। रेस्क्यू टीम का नेतृत्व उप जिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी पीएस पांगती कर रहे हैं। काठमांडू में फंसे भारतीयों को लाने के लिए रेस्क्यू टीम रोडवेज की 25 बसें भी ले जा रही है।
विज्ञापन
नेपाल के गड्ढाचौकी से जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी और एसएसबी के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) केपी सिंह ने दल कोे हरी झंडी दिखाकर काठमांडू के लिए रवाना किया। एसडीएम दुर्गापाल ने बताया कि टनकपुर, रुद्रपुर और काठगोदाम डिपो की रोडवेज की 25 बसें नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों को लेने के लिए भेजी गई हैं। टीम में एक प्लाटून पीएसी भी शामिल है। रोडवेज के एआरएम (वित्त) बृजेंद्र सिंह कठायत आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
मेडिकल किट के साथ स्वास्थ्य टीम रवाना
बनबसा (चंपावत)। रेस्क्यू टीम में स्वास्थ्य विभाग भी शामिल है। टनकपुर संयुक्त अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डा. एचएस हयांकी के नेतृत्व में गई टीम 100 मेडिकल किट लेकर गई है। किट में दर्दनिवारक, उल्टी-दस्त सहित सात दवाएं शामिल हैं। टीम में डा. वीेके जोशी, फार्मेसिस्ट महेश भट्ट शामिल हैं। इसके अलावा एसएसबी के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) केपी सिंह ने रेस्क्यू टीम के साथ एक वाहन दवाइयों का भेजा है।
विज्ञापन
व्यापार संघ ने भी मदद में हाथ बंटाया
बनबसा (चंपावत)। देवभूमि व्यापार मंडल ने भी दिल खोलकर मदद की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ने नेपाल में भूकंप पीड़ितों के लिए अपनी ओर से मिनरल वाटर और बिस्किट के एक हजार-एक हजार पैकेट नेपाल गई रेस्कयू टीम प्रभारी एसडीएम दुर्गापाल को सौंपे।