{"_id":"694437111d0574072408940d","slug":"banbasa-nhpc-first-for-excellent-vigilance-activities-champawat-news-c-229-1-alm1003-133126-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: उत्कृष्ट सतर्कता गतिविधियों के लिए बनबसा एनएचपीसी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: उत्कृष्ट सतर्कता गतिविधियों के लिए बनबसा एनएचपीसी प्रथम
Thu, 18 Dec 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 18 Dec 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
उत्कृष्ट सतर्कता गतिविधियों के लिए बनबसा सतर्कता अधिकारी शिव कुमार श्रीवास्तव को पुरस्कार देते
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी लि. के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन को सतर्कता गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संपूर्ण एनएचपीसी में पहला स्थान मिला है। एनएचपीसी मुख्यालय फरीदाबाद में बीते दिवस मुख्य सतर्कता अधिकारी संतोष कुमार ने बनबसा स्थित सतर्कता अधिकारी शिव कुमार श्रीवास्तव को पुरस्कार प्रदान किया।
भारत सरकार एवं एनएचपीसी मुख्यालय के निर्देशों पर बनबसा टनकपुर पावर स्टेशन में बीती 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का सफल आयोजन किया गया। इससे पूर्व 18 अगस्त से 17 नवंबर तक तीन माह का निवारक सतर्कता अभियान भी संचालित किया गया। इसके तहत विभिन्न जागरूकता, प्रशिक्षण एवं निवारक गतिविधियां आयोजित की गई। इन कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सतर्कता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए टनकपुर पावर स्टेशन को पहला पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर टनकपुर पार स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य सहित सभी अधिकारियों और कर्मियों ने सतर्कता टीम को बधाई दी है। संवाद