फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ban on leave of officers and employees during monsoon period

Champawat News: मानसून काल में अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर रोक

Mon, 01 Jul 2024 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 01 Jul 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ban on leave of officers and employees during monsoon period
चंपावत। मानसून काल में जिले में समय-समय पर भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। निर्देशों की अवहेलना करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष नवनीत पांडे की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले के कोई भी अधिकारी और कर्मचारी बिना उनकी पूर्व अनुमति और बिना अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। अपरिहार्य परिस्थितियों में भी अवकाश की आवश्यकता होने पर अपने स्थान पर द्वितीय अधिकारी का नाम प्रस्तावित करते हुए अवकाश स्वीकृत कराएंगे। स्वीकृत अवकाश के दौरान भी कोई अधिकारी और कर्मचारी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं रखेंगे। डीएम ने कहा कि यदि इन निर्देशों की अवहेलना की जाती है तो आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत दोषी अधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed