फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ban on entry to India from Nepal without health checkup

बिना स्वास्थ्य जांच के नेपाल से भारत प्रवेश पर रोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ban on entry to India from Nepal without health checkup
टनकपुर सीमा पर स्थापित कोरोना जांच केंद्र का जायजा लेते जिलाधिकारी एनएस पांडेय, एडीएम टीएम मर्त? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर/ बनबसा (चंपावत)। डीएम एसएन पांडेय ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को भारत-नेपाल सीमा पर स्वास्थ्य परीक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बिना स्वास्थ्य परीक्षण के किसी भी व्यक्ति को नेपाल से भारत में प्रवेश न करने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ को टनकपुर बैराज में स्थापित स्वास्थ्य जांच केंद्र में तैनात डॉक्टरों की टीम के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करने को कहा है। उन्होंने नवनिर्मित ट्रामा सेंटर भवन, संयुक्त चिकित्सालय में बनाए गए आईसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। बनबसा मेें डीएम ने भारत नेपाल सीमा स्थित एसएसबी चेकपोस्ट पर बनी जांच चौकी में भारत नेपाल के बीच आवागमन करने वालों की संख्या के बारे में जानकारी ली। कहा कि बिना स्वास्थ्य परीक्षण के किसी भी व्यक्ति को नेपाल से भारत में प्रवेश न करने दें। डीएम ने जिले के प्रवेश द्वार जगबूड़ा पुल के समीप बने बैरियर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को मेला यात्रियों को वहीं से वापस लौटाने को कहा। इस मौके पर एडीएम टीएस मर्तोलिया , एसपी लोकेश्वर सिंह, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूड़ी, एसडीएम दयानंद सरस्वती, एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

डाक्टरों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं
बनबसा (चंपावत)। जगबूड़ा पुल के निकट पुलिस बैरियर के पास बनी कोरोना वायरस की जांच चौकी में डॉक्टरों के लिए सैनेटाइजर, मास्क और ग्लब्स की सुविधा तो दूर उनके बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं है। सुविधाओं के अभाव में यहां तैनात डाक्टरों ने सुविधाओं के बिना काम करने में भी असमर्थता जताई है। इस संबंध में सीएमओ से संपर्क करने का बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed