फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bagwal fair is important from religious as well as cultural point of view

Champawat News: धार्मिक के साथ ही सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है बगवाल मेला

Sat, 21 Jun 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 21 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bagwal fair is important from religious as well as cultural point of view
चंपावत। सीडीओ डॉ. जीएस खाती ने मां वाराही धाम पहुंचकर ऐतिहासिक बगवाल मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव देने के लिए आधारभूत ढांचे को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। मेला न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी अंतरराष्ट्रीय पहचान रखता है। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद होना जरूरी हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद सीडीओ ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। बाद में उन्होंने मंदिर परिसर, तीर्थ यात्रियों की आवाजाही के मार्ग, पेयजल, स्वच्छता एवं ठहराव व्यवस्था का जायजा भी लिया। सीडीओ ने धाम क्षेत्र में सौर ऊर्जा की संभावनाओं पर भी फोकस किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रोत्साहन योजनाएं संचालित कर रही है और क्षेत्र में अक्षय ऊर्जा के उपयोग की पर्याप्त संभावनाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर समिति संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट आदि ने सीडीओ से मेला संचालन की तैयारियों और चुनौतियों पर संवाद किया। जल संस्थान के सहायक अभियंता परमानंद पुनेठा ने बताया कि मां वाराही धाम में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed