फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bageshwar's Utkarsh selected for National Science Seminar

बागेश्वर के उत्कर्ष का राष्ट्रीय विज्ञान गोष्ठी के लिए चयन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar's Utkarsh selected for National Science Seminar
लोहाघाट में बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कृत करते एससीईआरटी के अपर निदेशक आरडी शर्मा। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। एससीईआरटी और राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान गोष्ठी का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। गोष्ठी में बागेश्वर के उत्कर्ष धपोला ने बाजी मारी जिनका चयन कोलकाता में होने वाली राष्ट्रीय विज्ञान गोष्ठी के लिए हुआ है।
विज्ञापन

सतत विकास के लिए बुनियादी विज्ञान चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित गोष्ठी में उत्तराखंड के 13 जिलों के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। एससीईआरटी के अपर निदेशक आरडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में जिम कार्बेट इंटरनेशनल स्कूल बागेश्वर के उत्कर्ष धपोला ने पहला, बीएमएल मुंजाल स्कूल हरिद्वार के सचिन तिवारी ने दूसरा और जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी पिथौरागढ़ के बाल वैज्ञानिक कार्तिक डसीला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

समापन पर एससीईआरटी के अपर निदेशक शर्मा, संयुक्त निदेशक डॉ.प्रदीप रावत, दिनेश चंद्र खेतवाल ने प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र बांटे। निर्णायक केवीके की प्रभारी अधिकारी डॉ.अमरेश सिरोही, डॉ.धर्मेंद्र राठौड, डॉ.मनोज कुमार रहे। गोष्ठी में बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, देहरादून, उत्तरकाशी, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, चमोली, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी, पिथौरागढ़ जिलों के दो-दो बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन नरेश चंद्र राय, एके मिश्रा और प्रकाश चंद्र उपाध्याय ने किया। आयोजन में ललित मोहन बोहरा, डॉ.अवनीश शर्मा, प्रकाश उपाध्याय, लता आर्य, एलएस यादव, डॉ.नवीन जोशी, राजेंद्र कुमार गड़कोटी, शिवराज तड़ागी, दीपक सोराडी, पारुल शर्मा, अरुण तलनियां, कमल गहतोड़ी, नवीन ओली, मंजू बाला, मनोज भाकुनी, नरेश जोशी, नवीन उपाध्याय, प्रदीप जोशी, नवीन पंत, हरीश गहतोड़ी, नवीन पांडे, भुवन जोशी, सामश्रवा आर्य आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed