फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bad Road in Barakot

बर्दाखान-बिसराड़ी सड़क बदहाल, भड़के ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bad Road in Barakot
बाराकोट ब्लाक की बदहाल बर्दाखान-बिसराड़ी मोटर मार्ग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के बर्दाखान-बिसराड़ी सड़क की बदहाली से लोग परेशान हैं। नाराज ग्रामीणों ने सड़क की खस्ता हालत के विरोध में 22 जून को आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ज्येष्ठ उपप्रमुख नंदाबल्लभ बगौली का कहना है कि पांच किमी लंबी बर्दाखान-बिसराड़ी सड़क पिछले साल की आपदा से कई जगह क्षतिग्रस्त हुई थी। इसका डामर कई जगह टूट चुका है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत तक नहीं हो सकी है। इससे वाहनों का आवागमन जोखिमभरा हो रहा है। चालक जान हथेली में डाल वाहनों का संचालन करने के लिए मजबूर हैं। ग्राम प्रधान निर्मल नाथ, मनोज सिंह, कैलाश सिंह, पूरन नाथ, मनोज नाथ, मुकेश सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, दीवान राम, कैलाश राम आदि का कहना है कि सड़क की मरम्मत कराने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन सड़क नहीं सुधर सकी है। इससे नाराज लोग अब 22 जून को आंदोलन करेंगे। वहीं लोनिवि के ईई बीसी भंडारी का कहना है कि डामरीकरण कार्य का आगणन शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क की कटिंग से मकान और नाप भूमि को खतरा
चंपावत। धूरा-तलियाबांज सड़क की गलत तरीके से की गई कटिंग अखबोराकोट गांव में खतरा बन रही है। ग्रामीण ईश्वरी दत्त जोशी का कहना है कि सड़क की कटिंग से उनकी जमीन और मकान को खतरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग को कई बार इसकी सूचना भी दी गई। फिर भी बचाव के उपाय नहीं किए गए। अब बरसात में भूस्खलन का खतरा है। जोशी ने जमीन और मकान को खतरे से बचाने के लिए लोनिवि से सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। उधर लोनिवि के ईई विभोर गुप्ता का कहना है कि बचाव के लिए सुरक्षा दीवार के निर्माण के आदेश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच किनारे के बंद कलमठ खोले जाएं
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) किनारे बंद कलमठ खोल कर बनाई गई नालियों की ढाल सही करने की मांग की है। पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने एनएच के ईई को ज्ञापन भेजकर दोनों मसलों का जल्द से जल्द निस्तारण करने की मांग की है।

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवालय मंदिर से पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड तक एनएच की ओर से सड़क और नालियों का निर्माण कर नालियों में पटाल डाले गए हैं लेकिन इसमें से कई पटाल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और कलमठ बंद हैं। इस वजह से नालियां भी बंद हो गई हैं और बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर गंदा पानी आने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रहीं हैं। संक्रामक रोग फैलने का खतरा पैदा हो गया है। चेयरमैन वर्मा ने बताया कि कई जगह सड़क का ढाल सही न होने से पानी जमा होकर दुकानों में घुस रहा है। सड़क भी टूट रही है। इससे दुर्गंध फैलने के साथ कारोबार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने एनएच के अधिशासी अभियंता से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। ईई ने जल्द ही मामले के निस्तारण की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed