{"_id":"64a44e04372193263b055eb6","slug":"baby-crocodile-reached-nhpc-power-house-champawat-news-c-229-1-shld1009-280-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एनएचपीसी पावर हाउस में पहुंचा मगरमच्छ का बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एनएचपीसी पावर हाउस में पहुंचा मगरमच्छ का बच्चा
Tue, 04 Jul 2023 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
बनबसा के एनएचसीपी पावर स्टेशन में घुसा मगरमच्छ का बच्चा। संवाद
बनबसा (चंपावत)। बनबसा स्थित एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में मंगलवार को मगरमच्छ का एक बच्चा पहुंच गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। बाद में कर्मियों ने मगरमच्छ के बच्चे को पकड़कर पावर हाउस के पास के जंगल में छोड़ दिया। बताया गया है कि कई दिनो से एनएचपीसी के पावर चैनल के फोरवे में मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं। पावर हाउस में मगरमच्छ का बच्चा पहुंचने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि पावर चैनल परिसर के आसपास ही कोई मादा मगरमच्छ भी हो सकती है। एनएचपीसी प्रशासन ने वन विभाग को सूचित कर दिया है। संवाद
विज्ञापन