{"_id":"c4afdce33aa9cb1a26b87d450edd4eee","slug":"axles-the-tliabanj-road-construction-preparations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूरा-तलियाबांज सड़क निर्माण की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूरा-तलियाबांज सड़क निर्माण की तैयारी शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Sun, 04 Oct 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब सवा तीन माह पूर्व की गई मुख्यमंत्री की एक और घोषणा पर अमल होने लगा है। सूखीढांग क्षेत्र में धूरा से तलियाबांज गांव के लिए सड़क निर्माण का सर्वे कर आरईएस विभाग ने डीपीआर बनानी शुरू कर दी है। सड़क की उम्मीद से तलियागांव के ग्रामीण खासे गदगद हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधायक हेमेश खर्कवाल का आभार जताया है।
विज्ञापन
सूखीढांग-डांडा-मीडार मार्ग निर्माण से कई दुर्गम गांव तो सड़क सुविधा से जुड़ रहे हैं, लेकिन तलियाबांज गांव सड़क सुविधा से वंचित रह रहा था। 14 जून को टनकपुर के दो दिनी दौरे पर आए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जनता दरबार में यह मामला उठाया, इस पर विधायक खर्कवाल की पहल पर तलियाबांज गांव को भी सड़क सुविधा से जोड़ने का ऐलान किया था, जिस पर अमल होना शुरू हो गया है। आरईएस विभाग की टीम ने गत दिनों सड़क निर्माण का सर्वे किया है। एई बीआर आर्या ने बताया कि धूरा से तलियाबांज हाईस्कूल तक सड़क की लंबाई करीब तीन किमी है। डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
बजट मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। सर्वे टीम में अपर कनिष्ठ अभियंता नीरज ओली और सर्वेयर मनोज कुमार शामिल थे। नौलापानी तलियाबांज की पूर्व प्रधान ईश्वरी जोशी, शंकर दत्त जोशी, प्रेम बल्लभ जोशी, हरीश जोशी, कृष्णानंद जोशी, मोहन चंद्र जोशी, देवकीनंदन, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद जोशी आदि ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की कार्रवाई शुरू होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन