{"_id":"5d3f27848ebc3e6d206de6ac","slug":"awareness-tanakpur-news-hld3508563149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी नहीं किसी से कम-शिक्षित बेटी देश का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी नहीं किसी से कम-शिक्षित बेटी देश का दम
विज्ञापन
राउमावि छीनीगोठ में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में शामिल स्कूल की छात्राएं और शिक्षक-शिक्षि
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छीनीगोठ में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत बालिका मंच का गठन किया गया है।
इस मौके पर छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाल कर बेटी नहीं किसी से कम, शिक्षित बेटी देश का दम, बेटी तो कुदरत उपहार, क्यों करते हो दुर्व्यवहार, बेटी है अनमोल रतन, इन्हें बचाने का करो जतन, बेटी को मरवाओगे, तो दुल्हन कहां से लाओगे आदि नारे लगाकर लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक त्रिलोचन जोशी ने कन्या भ्रूण हत्या और गिरते हुए लिंगानुपात पर चर्चा करते हुए बेटी को ईश्वर का उपहार बताया। उन्होंने कहा कि बेटे की चाहत में बेटी की भ्रूण हत्या बहुत बड़ा पाप और अपराध है।
उन्होंने अभिभावकों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर गठित हुए बालिका मंच में कक्षा दस की छात्रा सुनीता जोशी को अध्यक्ष और स्कूल की शिक्षिका बची बिष्ट को संरक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। उन्होंने कविता, भाषण, नाटक आदि की प्रस्तुति से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर निवर्तमान ग्राम प्रधान दीपा बिष्ट, एसएमसी अध्यक्ष तुलसी देवी, मीना देवी, गीता, समाजसेवी जानकारी, शर्मा, प्रधानाचार्य छोटे लाल वर्मा, बेचन यादव, अकबर अली, पवन कुमार, पल्लव जोशी, रचित बल्दिया, राजेंद्र बिष्ट, बची बिष्ट, ओमप्रकाश आदि थे।