फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Attempts to remove unemployment by preparing micro plan

माइक्रो प्लान तैयार कर बेरोजगारी दूर करने के होंगे प्रयास

Fri, 27 Oct 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Fri, 27 Oct 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Attempts to remove unemployment by preparing micro plan
चंपावत जिला कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते डीएम डा.अहमद इकबाल। - फोटो : अमर उजाला
 इंस्टीट्यूट फार ह्यूमैन रिसोर्स डेवलपमेंट नई दिल्ली और नियोजन विभाग के सहयोग से जिला कार्यालय सभागार में एक दिनी कार्यशाला आयोजित की गई। राज्य में प्रथम मानव विकास रिपोर्ट तैयार करने को लेकर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने कहा कि जिले में चाय, दुग्ध उत्पादन तथा माध्यमिक शिक्षा का क्षेत्र काफी विकसित है, लेकिन चिकित्सा, उच्च शिक्षा, बेरोजगारी और लिंगानुपात के मामले में काफी पीछे है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुग्ध, चाय के साथ दुग्ध पदार्थों, पर्यटन के क्षेत्र में भी जिले में अपार संभावनाएं हैं। जिसके लिए माइक्रो प्लान तैयार कर विकास के साथ बेरोजगारी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


 इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट ने कहा कि जिले में हल्दी, अदरक, आलू जैसी नकदी फसलों के साथ तेजपात पर और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। मानव संसाधन विकास संस्थान नई दिल्ली से आये विशेषज्ञ प्रोफेसर आईसी अवस्थी एवं डॉ. बलवंत मेहता ने कहा कि राज्य की प्रथम मानव विकास रिपोर्ट तैयार करने में यहां की विशेषताओं, भावी अवसरों की स्थिति, संभावनाएं, चुनौतियों एवं सुझाव लेने के साथ आजीविका संसाधन, रोजगार की स्थिति, शिक्षा एवं स्वास्थ्य का स्तर, महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार, पर्यटन, उद्योग एवं पशुपालन में रोजगार की स्थिति के साथ विभिन्न कार्यों के संपादन में आ रही कठिनाईयों को भी रिपोर्ट में शामिल करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में अधिकारियों ने सुझाव भी बताए और कहा कि पहाड़ में चकबंदी, परिवहन, बाजार की अनुपलब्धता, जंगली जानवरों का आतंक बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि पहाड़ में चकबंदी होने से काफी हद तक पलायन से निजात पाई जा सकती है। कार्यशाला में परियोजना निदेशक हरगोविंद भट्ट, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एमएस बोरा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.बीएस जंगपांगी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्यनारायण, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या, जीबी जोशी, एनसी कोठारी, संख्याधिकारी एनबी बचखेती, डीपीआरओ सुरेश बेनी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed