{"_id":"5f74c7218ebc3e9bdb0e2f0c","slug":"asked-for-the-option-of-other-institutions-from-students-sword-on-champawat-polytecric-champawat-news-hld398842462","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों से मांगा दूसरे संस्थानों का विकल्प, लटकी चंपावत पॉलीटेक्रिक पर तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों से मांगा दूसरे संस्थानों का विकल्प, लटकी चंपावत पॉलीटेक्रिक पर तलवार
विज्ञापन
चंपावत में इस वक्त गोरलचौड़ के किराये की इस इमारत में चल रहा है पॉलीटेक्निक।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। 2014 में खुले चंपावत के राजकीय पॉलीटेक्निक पर अब बंद होने की तलवार लटक गई है। संस्थान के निर्माणाधीन भवन को उच्च शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने के मई में आए आदेश ने इस आशंका को हवा दी, तो अब छात्र-छात्राओं से दूसरे संस्थानों के विकल्प मांगे जाने से इसके बंद होने का खतरा और बढ़ गया है।
दो करोड़ रुपये से बना पॉलीटेक्निक भवन अभी हस्तांतरित नहीं हुआ है, लेकिन इस भवन को डिग्री कॉलेज को देने के 22 मई को आदेश जारी किए गए थे। पॉलीटेक्निक में इस वक्त सिर्फ एक ट्रेड (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) संचालित हो रहा है, जिसमें 15 छात्र हैं। पढ़ाने के लिए दस अनुदेशकों सहित कुल 12 कर्मी हैं। प्रभारी रोहित जोशी ने बताया कि निदेशालय से मिले पत्र के मुताबिक पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों से राज्य के दस संस्थानों के विकल्प देने को कहा गया है। ताकि वे आगे की पढ़ाई उस संस्थान से कर सके। चंपावत जिले में बीते सात वर्षों में टनकपुर और चंपावत में पॉलीटेक्निक खोले गए। जबकि लोहाघाट में 1978 में उप्र के जमाने में पॉलीटेक्निक खुला।
युवक कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला
चंपावत। चंपावत के राजकीय पॉलीटेक्निक को बंद किए जाने की सुगबुगाहट के बीच युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में मोटर स्टेशन पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी भी की। पॉलीटेक्निक बंद होने पर विधायक का घेराव व पुतला दहन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पॉलीटेक्निक को बंद कर भवन को उच्च शिक्षा को हस्तांतरित किए जाने की तैयारी चल रही है। सरकार ऐसा कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। पुतला फूंकने वालों में नीरज पांडेय, दिग्विजय कार्की, तुषार वर्मा, देवेश पंत, सुनील कबीरा, राजेश कुमार, प्रकाश कुमार, सुभाष प्रहरी, गुलजार अहमद, अनिल कुमार, नंदा बल्लभ, भुवन कुमार, प्रकाश, मुकेश आदि शामिल थे।