फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Asha worker found hanging from noose

फंदे से लटकी मिली आशा कार्यकर्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Asha worker found hanging from noose
आशा कार्यकर्ता भावना उर्फ भागीरथी। (फाइल फोटो) - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के चल्थिया गांव की एक आशा कार्यकर्ता घर के भीतर फंदे पर लटकी मिली। मृतका का चार साल पहले विवाह हुआ था। उसका एक बच्चा है। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पाटी से 40 किमी दूर चल्थिया गांव की आशा कार्यकर्ता भावना उर्फ भागीरथी (24) पत्नी पुष्कर राम का शव सोमवार को घर के भीतर लटका मिला। घटना के वक्त महिला उस वक्त घर में अकेली थी और मजदूर पति पुष्कर मजदूरी करने गया था। घटना की जानकारी ग्राम प्रहरी पुष्कर सिंह ने मंगलवार को पाटी थाने को दी। घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही आत्महत्या की वजह का पता चल सका। थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद ने चल्थिया पहुंच पंचनामा भरा। लोहाघाट में तीन डॉक्टरों (डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. लवप्रीत और डॉ. सोनाली मंडल) ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताया गया है। मृतका के मायके वालों ने घटना के लिए किसी पर शक नहीं जताया। इस कारण पुलिस ने शव ससुराल वालों को दे दिया। भावना की मौत पर पाटी ब्लॉक के आशा संगठन ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed