{"_id":"57507b6b4f1c1b7d2d1090b8","slug":"arto-workplace-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग के कर्मियों की हड़ताल से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग के कर्मियों की हड़ताल से लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ दफ्तर में हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने विभाग में हुए तबादलों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। यहां भी कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार से हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल से एआरटीओ कार्यालय में काम पूरी तरह ठप रहा। कर्मचारियों ने नारे लगाकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
मिनिस्टीरियल कर्मचारी (परिवहन विभाग) संघ ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों के नियम विरुद्ध स्थानांतरण किए जाने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की राह पकड़ी है। 31 मई को भी कर्मचारियों ने विरोध में दो घंटे कार्य बहिष्कार किया था और 24 घंटे के अंदर स्थानांतरण रद्द नहीं किए जाने पर हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
लिपिक जगदीश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल और प्रदर्शन में रमेश चंद्र तिवारी, पूरन चंद्र पांडेय, नवीन चंद्र भट्ट आदि शामिल थे। इधर हड़ताल के कारण ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, कामर्शियल वाहनों का टैक्स जमा करने, वाहनों की फिटनेश कराने और वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए आए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन