फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Artists from Dehradun and Almora celebrate Ninth Cultural Evening

नौंवी सांस्कृतिक संध्या में देहरादून और अल्मोड़ा के कलाकारोें ने मचाई धूम 

Fri, 11 Aug 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Fri, 11 Aug 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Artists from Dehradun and Almora celebrate Ninth Cultural Evening
देवीधुरा में चल रहे बग्वाल मेले में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में जूझते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 मां बाराही धाम देवीधुरा में चल रहे बग्वाल मेले की नौवीं सांस्कृतिक संध्या में संगम सांस्कृतिक दल देहरादून और बिहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा के कलाकारों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचाई। उन्होंने कुमाऊंनी, गढ़वाली, राजस्थानी गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। 
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ संगम सांस्कृतिक दल देहरादून के कलाकारों ने नंदा देवी राजजात यात्रा की प्रस्तुति के साथ किया। दल नायक  हेमंत भूटौला  के नेतृत्व में आए कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, राजस्थानी आदि गीतों की दिलकश प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में बिहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा के कलाकारों ने दल नायक देवेंद्र भट्ट के नेतृत्व में सांझ पड़ी कामना किना वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की। गायक नवीन जोशी ने ओ हिमा जाग कां छ तेरी जलेबी को डाब गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। हरीश ने देवी बाराही मैय्या तू दैंणी है जाये, हाय काकड़ी झीले मां, नूण पिसौ सिले मां.. गीत की शानदार प्रस्तुति दी। रामू लमगड़िया, रघुनाथ सिंह देउपा, आन सिंह लमगड़िया, जितेंद्र पांडेय, रमेश राणा, नवीन राणा, हरीश सिंह, जसोद सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन



वॉलीबाल में देवीधुरा बना चैंपियन 
लोहाघाट। मां बाराही धाम देवीधुरा में जारी चल-बैजयंती वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सांगों क्लब देवीधुरा ने लोहाघाट को हराया। शुक्रवार को खोलीखांड़ दुबाचौड़ मैदान में हुई प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ नैनीताल बैंक के शाखा प्रबंधक मनोज जोशी ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक रघुराज सिंह देउपा, खड़क सिंह बोहरा, बद्री सिंह बिष्ट और पूरन सिंह, स्कोरर रामू लमगड़िया थे। आंखों देखा हाल रवींद्र जोशी, जितेंद्र पांडेय ने सुनाया। लाइनमैन एडवोकेट नवीन राणा और नरेंद्र बिष्ट रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर वर्ग की कुर्सी दौड़ में रेखा ने बाजी मारी 
लोहाघाट। मां बाराही धाम में हुई जूनियर वर्ग की कुर्सी दौड़ में रेखा बिष्ट प्रथम, ललिता बिष्ट द्वितीय और दिशा चम्याल तृतीय रही। सीनियर वर्ग में मीना बोहरा प्रथम, किरन बोहरा द्वितीय और दीपा बिष्ट तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में  सूरज जोशी प्रथम, रवि जोशी द्वितीय और करन सिंह बिष्ट और दीपा नेगी तृतीय स्थान पर रहे। माध्यमिक वर्ग में दीपक कुमार प्रथम, दीपक सिंह बिष्ट द्वितीय और दीपक सिंह बोहरा तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में गुड़िया बोहरा प्रथम, प्रियंका चम्याल द्वितीय और नीरज पंत तृतीय रहे। चित्रकला में भास्कर जोशी प्रथम, निर्मला जोशी द्वितीय और पवन बोहरा तृतीय, सुलेख में अनंत भट्ट प्रथम, अनुपम गोस्वामी द्वितीय और मयंक तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक नरेंद्र कुमार गोस्वामी, कुंदन राम, हेमंत बिनवाल, भुवन जोशी, खड़क सिंह बोहरा, बद्री सिंह बिष्ट, केएस पांडे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed