फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Art, culture department will beautify cultural heritage with 39 lakhs

Champawat News: कला, संस्कृति विभाग 39 लाख से संवारेगा सांस्कृतिक धरोहर

Wed, 14 Jun 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 14 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Art, culture department will beautify cultural heritage with 39 lakhs
चंपावत के पल्सों क्षेत्र में ऐतिहासिक बिरखम धरोहर का होगा संरक्षण। संवाद
चंपावत। कला और संस्कृति विभाग की ओर से जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के सांस्कृतिक धरोहरों को संवारा जाएगा। इसके लिए विभाग ने 39 लाख रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की है। चंपावत जिले में सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन योजना के तहत पहल शुरू की गई है।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी कला और संस्कृति विभाग अरविंद गौड़ ने बताया कि जिला योजना में चंपावत विकासखंड के फूंगर स्थित पुरातन समाधि स्थल पर तीन लाख रुपये से चहारदीवारी निर्माण होगा। पांच लाख रुपये से नागनौला का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायतन शैली में बने शिव मंदिर चैकुनी बोरा तक पहुंच मार्ग और अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए जिला योजना से दस लाख रुपये के सापेक्ष पहले चरण में पांच लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा चार लाख रुपये से हिंगलादेवी स्थित बारखाम स्मारक का संरक्षण और चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
मऊ स्थित कत्यूरी सूर्य मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण
चंपावत। सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के तहत बाराकोट विकासखंड के ग्राम पंचायत मऊ स्थित ऐतिहासिक कत्यूरी सूर्य मंदिर में चार लाख रुपये से सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। लोहाघाट के सीमांत मझपीपल ग्राम पंचायत में चंद शासकों की ओर से बनाए गए शिव मंदिर में जिला योजना से दस लाख रुपये से सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिला योजना में सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए कला और संस्कृति विभाग को 39 लाख के सापेक्ष पहले चरण में 29 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। कार्यदायी संस्था तय करने के साथ निविदा प्रक्रिया गतिमान है।
अरविंद गौड़, प्रभारी अधिकारी, कला एवं संस्कृति विभाग, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed