फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Arrangements will be tightened in Purnagiri till 30th December

Champawat News: पूर्णागिरि में 30 दिसंबर तक चाकचौबंद होंगी व्यवस्थाएं

Sat, 23 Dec 2023 10:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 23 Dec 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
Arrangements will be tightened in Purnagiri till 30th December
पूर्णागिरि धाम में पहली जनवरी को होने वाले मेले की तैयारी बैठक लेते एसडीएम आकाश जोशी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। नव वर्ष के शुभारंभ पर होने वाले मां पूर्णागिरि धाम मेले में श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद होगी। पार्किंग क्षेत्र में श्रद्धालुओं से अभद्रता होने पर कार्रवाई होगी। इससे बचाव के लिए शुल्क वसूलने वाले कर्मियों को निर्धारित ड्रेस और परिचयपत्र गले में लटकाना जरूरी किया गया है। भंडारा सिर्फ ठूलीगाढ़ में लगाया जा सकेगा। शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम आकाश जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

प्रशासन को उम्मीद है कि मेले में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे। तेज गति पर नियंत्रण और जीप-टैक्सी चालकों को नशाखोरी से रोकने के लिए एल्कोमीटर से जांच करने के परिवहन विभाग को निर्देश दिए गए। मेला क्षेत्र में चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी इंतजाम 30 दिसंबर तक पूरा कर लिए जाएं।
विज्ञापन

बैठक में मेला समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी, पूर्व अध्यक्ष भुवन पांडे, सीओ अविनाश वर्मा, एनटी जगदीश गिरि, लोनिवि के सहायक अभियंता एलएस सामंत, उप जिला अस्पताल के डॉ. वीके जोशी, ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, ऊर्जा निगम के जेई नरेंद्र श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी अरविंद गुप्ता, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मदन कुमार, जिला पंचायत के हितेश जोशी, जल संस्थान के रमेश लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये निर्णय लिए गए
जिला पंचायत से बूम, ठुलीगाड़ और भैरव मंदिर में अलाव की व्यवस्था होगी।
मेला क्षेत्र में 10 पर्यावरण मित्र तैनात होंगे।
बाटनागाढ़ में चार सोलर लाइट लगाई जाएंगी।
पालाग्रस्त सड़कों पर चूना और नमक का छिड़काव किया जाएगा।
चिलियाघोल के पास मार्ग पर पैरापिट और गति अवरोधक लगाए जाएंगे।
पेयजल लाइन ठीक करने के साथ ही टैंकर से पेयजल व्यवस्था।
संवेदनशील वन क्षेत्रों में जंगली जानवर से सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed