फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Army's vehicle collapses in trench, youth injured

सेना का वाहन खाई में गिरा, जवान जख्मी

Wed, 17 Jan 2018 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Wed, 17 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Army's vehicle collapses in trench, youth injured
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में सिंगदा के पास खाई में दुर्घटनाग्रस्त सेना का वाहन। - फोटो : अमर उजाला
 टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में सिंगदा के पास सेना का वाहन खाई में गिरने से एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को सेना के एंबुलेंस से पिथौरागढ़ के अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


बुधवार को पिथौरागढ़ की ओर से आर्मी 119 एएससी बिग्रेड का जत्था (कानबाई) टनकपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 9.55 बजे लोहाघाट से 23 किलोमीटर दूर बाराकोट में सिंगदा बागधारे के पास आर्मी का वाहन संख्या 13 डी-92023एम अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे जा गिरा। वाहन में सवार जवान जगदीश सिंह घायल हो गया। जिसे सेना की एंबुलेंस से पिथौरागढ़ भेजा गया।
विज्ञापन



एसडीएम के वाहन की छत से गिरकर चालक घायल
टनकपुर (चंपावत)। एसडीएम के सरकारी वाहन की धुलाई करते वक्त गाड़ी की छत से गिरकर घसियारा मंडी निवासी चालक कौशल उप्रेती (45) पुत्र पद्म दत्त उप्रेती गंभीर रूप से घायल हुआ है। वह बुधवार को सर्विस स्टेशन में एसडीएम के सरकारी वाहन की धुलाई कर रहा था। धुलाई करते वक्त पैर फिसलने से वह वाहन की छत से गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर सीओ आरएस रौतेला के वाहन से उसे संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि कमर और पैर में गंभीर चोट के कारण कौशल को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे जान गंवा चुके परिचालक को श्रद्धांजलि दी
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वांला में मंगलवार को हुई बाइक दुर्घटना में जान गंवा चुके रोडवेज के परिचालक मनोज बोहरा (मैडी) को रोडवेज कर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। रोडवेज परिसर में आयोजित शोक सभा में रोडवेज कर्मियों ने मनोज के बोहरा के निधन पर दुख जताया। इस मौके पर वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी भुवन चंद्र, पूरन राम टम्टा, सीएस दानी, मनोज मिश्रा, एसके मौर्या, रामदत्त पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed