{"_id":"5cf40368bdec2207066cb2be","slug":"aprajita-event-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ ली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ ली
Sun, 02 Jun 2019 10:42 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम में सूखीढांग जीआईसी में अतिथियों के साथ मौजूद छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के अंतर्गत सूखीढांग के स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामचंद्र चौड़ाकोटी जीआईसी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कन्या भ्रूण हत्या न करने, बालिका संवर्द्धन और नशाखोरी पर लगाम लगाने की शपथ ली गई।
सामाजिक कार्यकर्ता पंडित शंकर दत्त जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में जन कवि डॉ. शूल ने अपराजिता कार्यक्रम की अवधारणा बताई। कहा कि अमर उजाला की इस मुहिम से छात्राओं, बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण को बल मिलने के साथ उनमें जागरूकता बढ़ रही है। जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में कहा गया कि महिला को मान-सम्मान मिले बगैर स्वस्थ और समान अधिकारों वाले समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस मौके पर 127 संकल्प पत्र भी भरे गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में छात्र-छत्राओं के अलावा शिक्षिका निशा यादव, सुजाता वर्मा, अंजू चंद्र, गीता जोशी, हरिओम, राधे लाल, सौदान सिंह वर्मा, चंद्रपाल सिंह, केशव भट्ट, राजनाथ, हीरा बल्लभ भट्ट, कमल राजन, चंद्रमोहन मिश्रा, देवेंद्र पांडेय, उमेश कुमार आदि थे।
ये शपथ ली गई
नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने व उनके चेहरे पर आत्मविश्वासी मुस्कान के लिए हर संभव प्रयास करने हेतु सतत, सक्रिय रहने की मेरी वचनवद्धता है। अपने घर व कार्यस्थल पर, पर्व-त्योहारों और सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों समेत जीवन के हर आयाम में मैं स्वयं व मेरा परिवार नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी व संवेदनशीलता से काम करने की शपथ लेते हैं।