{"_id":"601aed108ebc3e6fff443042","slug":"apply-for-up-to-15-for-national-food-security-scheme-ration-card-champawat-news-hld413479818","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना राशन कार्ड के लिए 15 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना राशन कार्ड के लिए 15 तक करें आवेदन
लोहाघाट नगर पंचायत में वंचित लोगों के राशन कार्ड बनाने को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा करते चेयरमे?
- फोटो : LOHAGHAT
Link Copied
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत क्षेत्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसएस) के राशन कार्ड से वंचित लोगों के राशन कार्ड बनाने के लिए नगर पंचायत और पूर्ति विभाग की बैठक आयोजित की गई। इसमें नए लोगों के कार्ड बनाने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
नगर पंचायत में बुधवार को हुई इस बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में एनएफएसएस के कार्ड से वंचित लोगों के राशन कार्ड बनाने पर चर्चा की गई। सहायक खाद्यान्न निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र के ऐसे लोग जिनके पास एनएफएसएस के कार्ड नहीं हैं, वह चार से 15 फरवरी तक अपने आवेदन नगर पंचायत में जमा कर सकते हैं। उसके बाद पूर्ति विभाग की ओर से घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा, सर्वे में पात्र लोगों का चयन कर एनएफएसएस के कार्ड जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिनके पास एनएफएसएस के कार्ड हैं और वह पात्रता के श्रेणी से बाहर आ गए हैं, वह स्वयं अपना कार्ड जमा कर दें। चेयरमैन ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से जल्द ही शिविर लगाकर लोगों के राशन कार्ड और आय प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। चेयरमैन गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में ईओ कमल कुमार ने संचालन किया। बैठक में सभासद भुवन बहादुर, नवीन नाथ गोस्वामी, रेनू गड़कोटी, राजकिशोर साह, दीपक साह, भुवन उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।