{"_id":"69c6bd604717da9db70b7cfd","slug":"appeal-made-to-dm-for-women-coach-champawat-news-c-229-1-cpt1009-137248-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: महिला कोच के लिए डीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: महिला कोच के लिए डीएम से लगाई गुहार
Fri, 27 Mar 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। नेशनल महिला हॉकी खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में महिला कोच की मांग की है।
शुक्रवार को राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिया रावत के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने महिला कोच टनकपुर स्टेडियम में रखने की मांग की। बताया कि पिछले एक साल से स्टेडियम में कोई कोच नहीं है जबकि 50 बालिकाएं नियमित रूप से हॉकी प्रशिक्षण के लिए पहुंचती हैं। मैदान में पर्याप्त जगह न होने से उन्हें अभ्यास में दिक्कत होती है। बताया कि अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी टनकपुर, राउमा छीनीगोठ, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमबाग और राजकीय महाविद्यालय टनकपुर सहित अन्य शिक्षण संस्थानों की बालिकाएं हॉकी खेलने आती हैं। इनमें से कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पदक भी जीत चुकी हैं। बावजूद इसके सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इस दौरान दीक्षा रजवार, तन्नू बिष्ट, सानिया विश्वकर्मा, निर्मला रावत शामिल रही।