फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Apose of Reservation Change

महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण को मुखर हुईं छात्राएं, किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Apose of Reservation Change
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में महिलाओं के आरक्षण की मांग को टनकपुर में प्रदर्शन करतीं छा? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की बहाली के लिए छात्राओं ने शुक्रवार को तहसील सभागार में प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

छात्राओं ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण से संबंधित शासनादेश को असांविधानिक मान समाप्त कर दिया गया। इस कारण 14 अक्तूबर से शुरू हो रही पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए उहापोह की स्थिति है।
विज्ञापन

अपने भविष्य के लिए चिंतित युवाओं में गुस्सा है। परीक्षार्थियों ने कई दिनों से परीक्षा की गहनता से तैयारी की है इसके बावजूद अब परीक्षा के आयोजन के लिए असमंजस होने से उनके धैर्य का बांध अब टूटने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने प्रदेश सरकार से महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण को जारी रखने के लिए प्रभावी विधिक उपाय करने की मांग की है। प्रदर्शन में अंजलि चंद, मनीषा रावत, पूजा बिष्ट, निकिता जोशी, कोमल सागर, वैशाली, दीप्ति, तनुजा, मोना बिष्ट, रेखा भट्ट, पारुल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed