फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anshan For Adjustment

समायोजन की मांग के लिए दून में आमरण अनशन शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Anshan For Adjustment
देहरादून में आमरण अनशन कर रहे प्रेरक संघ के प्रदेश महासचिव संजय चौड़ाकोटी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। समायोजन सहित तीन मांगों के लिए लोक साक्षरता प्रेरक आरपार के मूड में हैं। इसे लेकर चंपावत से भी एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून गया है। उत्तराखंड शिक्षा प्रेरक संगठन ने देहरादून में आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इसमें प्रेरक संगठन के उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव संजय चौड़ाकोटी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में प्रेरकों के मामले को निस्तारित करने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन

संगठन के नेता चौड़ाकोटी ने समस्या सुलझने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि चंपावत जिले में 578 लोक साक्षरता प्रेरकों ने 38617 निरक्षरों को साक्षर किया था। इसी तरह योजना में चयनित अन्य जिलों के भी कई हजार प्रेरकों ने करीब एक दशक तक सेवा दी लेकिन योजना बंद होने के बाद उन्हें हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अब जिले के 8890 निरक्षर लोगों को स्वयंसेवकों के जरिये साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रेरकों की मांग है कि उनके योगदान के मद्देनजर उन्हें साक्षरता में न रखने पर दूसरे विभाग में समायोजित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed