{"_id":"63936a51a359ca4b9c75ff81","slug":"ankit-and-suman-won-in-favor-of-debate-champawat-news-hld484699841","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: वाद विवाद के पक्ष में अंकित और सुमन ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: वाद विवाद के पक्ष में अंकित और सुमन ने बाजी मारी
विज्ञापन
देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जीआईस?
- फोटो : LOHAGHAT
चंपावत। ऊर्जा संरक्षण विषय पर आयोजित वाद विवाद, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सीनियर वर्ग की वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में अंकित भट्ट पहले, सांभवी मुरारी दूसरे और श्रेष्ठा तीसरे स्थान पर रहीं जबकि विपक्ष में सुमन बोहरा और अंकिता गहतोड़ी ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। आयुष मुरारी ने द्वितीय, कोमल महर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में पक्ष में प्रांजलि प्रथोली पहले, दिव्यांश दूसरे, मयंक गंगवार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं विपक्ष में भूमिका गहतोड़ी प्रथम मानसी ने दूसरा स्थान पाया। निबंध प्रतियोगिता में दीपा नरियाल पहले, मीनाक्षी भट्ट दूसरे और प्राची फर्त्याल तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में कविता खोलिया, सृष्टि प्रजापति और कल्पना राणा ने पहला स्थान पाया। इस अवसर पर आदित्य अवस्थी, सामश्रवा आर्य, हरीश चंद्र गहतोड़ी, भगवान सिंह, ममता गहतोड़ी, पम्मी देवी, सुभाष चंद्र आदि निर्णायक रहे। कार्यक्रम में जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्य आशा टम्टा, जिला समन्वयक संजय पोखरिया, मनमोहन सिंह जंगपांगी, सोबन सिंह आदि मौजूद रहे।
राज्य स्तरीय लोक नृत्य में संगीता प्रथम
लोहाघाट (चंपावत)। शिक्षा विभाग की ओर से देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में लोक नृत्य विधा में जीआईसी बापरू की छात्रा संगीता ने पहला स्थान प्राप्त किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम आने पर संगीता का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रा की सफलता पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता के पारंपरिक लोक नृत्य में छात्रा संगीता फर्त्याल ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा मनीष भट्ट ने लोक गायन विधा में राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। टीम प्रभारी प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि छात्रा संगीता उड़ीसा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। छात्रा की उपलब्धि पर सीईओ जितेंद्र सक्सेना, डीईओ बेसिक सीएस बिष्ट, बीईओ भानु प्रताप कुशवाहा, जसवंत सिंह, रमेश रावत, हरीश चंद्र कलौनी ने खुशी जताई है।

ऊर्जा संरक्षण पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में बोलते हुए शांभवी मुरारी। संवाद- फोटो : CHAMPAWAT