फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Angst among traders of Pulhindola market due to bad road condition

Champawat News: बदहाल सड़क से पुलहिंडोला बाजार के व्यापारियों में आक्रोश

Wed, 28 Feb 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 28 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Angst among traders of Pulhindola market due to bad road condition
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के पुलहिंडोला बाजार में सड़क की बदहाली पर लोगों और व्यापारियों ने गहरी नाराजगी जताई है। सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर व्यापारियों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत और नाली निर्माण न किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को पुलहिंडोला बाजार के व्यापारियों ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से विभाग से मार्ग के सुधारीकरण और सड़क किनारे नाली बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। बारिश के दौरान बाजार में तालाब बन जाता है जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना कर पड़ता है।
विज्ञापन

इधर लोनिवि ईई संजय चौहान ने बताया कि पुलहिंडोला बाजार में सीसी मार्ग का निर्माण होना है। इसका अनुबंध भी हो चुका है। जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। वहां प्रकाश पाटनी, नैन सिंह, शिवराज सिंह, दीपक पंत, अंकित पांडे, कपिल जोशी, जोगाराम, नवीन वर्मा, रूप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पुलहिंडोला बाजार सड़क बदहाल है। बारिश के दौरान गड्ढाें में पानी भरने से से आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार सड़क को ठीक करने की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। - प्रकाश पाटनी, व्यापारी।
--
सरकार सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कर रही है लेकिन पुलहिंडोला बाजार की सड़क की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क पर सबसे पहले नाली निर्माण उसके बाद डामरीकरण होना चाहिए। - पुष्पा पाटनी व्यापारी।
--
बदहाल अमोड़ी-खटोली सड़क के डामरीकरण की मांग

डामरीकरण न होने से बढ़ा दुर्घटना का खतरा

चंपावत। जिला मुख्यालय से 29 किमी दूर से खटोली जानी वाली सड़क बदहाल है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क का सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष प्रवीण बुराठी ने बताया कि सड़क पर अधिकांश स्थानों पर गड्ढे बने हुई हैं जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने कहा कि गर्भवतियों और बीमार को अस्पताल लाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विधानसभा होने के बाद भी क्षेत्र में विकास का न होना चिंता का विषय है। पिछले साल सड़क खराब होने के कारण एक सड़क हादसा भी हो गया था जिसमें चार लोगों को जान चली गई थी। उन्होंने कहा कि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed