फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Angler caught golden mahseer weighing three and a half kilos on the first day

Champawat News: पहले दिन एंगलर ने पकड़ी साढ़े तीन किलो की गाेल्डन महाशीर

Wed, 27 Sep 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 27 Sep 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Angler caught golden mahseer weighing three and a half kilos on the first day
महाकाली नदी में अंतर्राष्ट्रीय एंगलिंग प्रतियोगिता में पकड़ी मछली दिखाता एंगलर। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। विश्व पर्यटन दिवस पर बुधवार से महाकाली (शारदा) नदी के चूका क्षेत्र में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय एंगलिंग और राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। एंगलिंग में जहां देश के विभिन्न राज्यों से आए 19 एंगलर प्रतिभाग कर रहे हैं। वहीं राफ्टिंग में पांच महिला टीम समेत 15 टीम हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन एंगलिंग में साढ़े तीन किलो वजन की गोल्डन महाशीर मछली पकड़ी गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर इस बार जिले की मेजबानी में टनकपुर में पहली बार राष्ट्रीय एंगलिंग और राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। बुधवार को उत्तराखंड पर्यटन विभाग के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्विनी पुंडीर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि तीन दिवसीय एंगलिंग और राफ्टिंग में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। एंगलर ने महाकाली के चूका क्षेत्र को एंगलिंग के लिए बेहतर और खूबसूरत जगह बताई। उन्होंने कहा कि पर्यटन के लिहाज से इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन



--
उद्घाटन के दौरान ये रहे मौजूद
जिला मत्स्य प्रभारी केएस बगड़वाल, साहसिक खेल अधिकारी मो. शाहिद, वाटर स्पोर्ट्स ऑफिसर अनूप सिंह गुसाई, केएमवीएन के इंजीनियर संजय जोशी, राजीव कुमार, पुलिस टीम के कोच नवीन कुमार, हिमाचल प्रदेश से तकनीकी अधिकारी श्याम लाल गिमनार, प्रदीप राज सिंह, विकास भंडारी, किशन ठाकुर, विनय अरोड़ा, मुकेश शर्मा, पर्यटन विभाग के पूर्व निदेशक नितिन राना, राजेंद्र गहतोड़ी, सौरभ कलखुड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एंगलिंग में ये हैं प्रतिभागी
मुंबई के संतोष कोलवांकर, पश्चिम बंगाल के अरूणाभा सान्निग्रही, कर्नाटक के डेरेक डिसूजा, केरल के अब्दुल वाजिद, तेलंगाना के अब्दुल आसिफ, तमिलनाडु के पांडी, राजस्थान के सुमित एडमिन, यूपी के प्रतीक सिंह, दिल्ली के कपिल तलवार, हरियाणा के ब्रिगेडियर विक्रम आर्या, उत्तराखंड के सिद्धार्थ आनंद, मोहन सिंह और संजू, बांग्लादेश के मोहम्मद गोलम, नेपाल के गौरव देवकोटा और महेंद्र सुरु मागा, राजस्थान के आनंद एरिक्सन, भारतीय नौसेना के सीडीआर पंत, थल सेना से मो. सिराज प्रतिभाग कर रहे हैं।

--
राफ्टिंग के पहले दिन इन टीमों ने किया प्रतिभाग
लाइफ इज एडवेंचर, एएपीएफ नेपाल, गढ़वाल मंडल विकास निगम, एसडीआरएफ, बीएसएफ, उत्तराखंड पुलिस, रियल एडवेंचर, एसएसबी, अबविमास हिमाचल, सिक्किम राफ्टिंग और स्नो ट्राउट एडवेंचर टनकपुर की टीम ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed