फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anger among the relatives of the deceased Chandrakala for not arresting the accused

आरोपी को गिरफ्तार न करने से मृतका चंद्रकला के परिजनों में गुस्सा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Anger among the relatives of the deceased Chandrakala for not arresting the accused
टनकपुर (चंपावत)। सेलाड़ (सिन्याड़ी) के पूर्व ग्राम प्रधान रमेश लाल की 19 वर्षीया पुत्री चंद्रकला की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने से उसके परिजनों में आक्रोश और भय बना हुआ है। चंद्रकला के पिता ने जल्द गिरफ्तारी न होने पर परिवार के साथ पुलिस चौकी में अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सिलाड़ के पूर्व ग्राम प्रधान रमेश लाल की पुत्री चंद्रकला का गत 22 मई को घर से कुछ दूर जंगल में संदिग्ध अवस्था में शव मिला था। पुलिस के मुताबिक चंद्रकला ने आत्महत्या की थी, लेकिन उसके पिता रमेश लाल ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी, जिसमें खटीमा के देवकुला निवासी युवक मोहन राम पर हत्या करने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से मृतका के परिजनों में खासा गुस्सा है। मृतका के पिता रमेश लाल ने शनिवार को विधायक प्रतिनिधि हरीश भट्ट के साथ सीओ अविनाश वर्मा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। एसपी के नाम दिए ज्ञापन में कहा है कि पुत्री चंद्रकला की हत्या के बाद से परिवार के लोगों में भय बना हुआ है। केस दर्ज कराने के तीन सप्ताह बाद भी आरोपी का गिरफ्तार न होना पुलिस की कार्यशैली पर संदेह पैदा कर रहा है। चेतावनी दी है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे चल्थी चौकी में अनशन पर बैठने को विवश होंगे। इस मौके पर उनके साथ पूर्व जिपं सदस्य उमाशंकर भट्ट, कृष्ण राम, राजेंद्र प्रसाद, प्रेम सिंह, गिरीश गहतोड़ी, अमित कुमार, मनोज जोशी, निगम गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed